मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाडी के विधायक लक्ष्मण यादव ने सीएम रैली का दिया न्यौता

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana News: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रचा है। इसके साथ ही हरियाणा के…


Haryana News: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रचा है। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी रेवाड़ी जिले को 250 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने 15 जून को रेवाड़ी के अनाज मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का भी निमंत्रण दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री रेवाड़ी को विकास की नई दिशा देंगे।

विधायक ने यह भी बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और उन्होंने इस अवसर पर आयोजित धन्यवादी सभाओं में भाग लिया, जहां ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया
विधायक ने यह भी बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और उन्होंने इस अवसर पर आयोजित धन्यवादी सभाओं में भाग लिया, जहां ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया

। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

विधायक ने कहा कि यह रैली रेवाड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इस दिन प्रदेश को करीब 250 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रही है।

युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार मुहैया कराया जा रहा है, और केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारें व्यवस्था परिवर्तन के कार्यों में लगी हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

इस मौके पर सभी गांवों में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp