शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Rewari Half Marathon 6 सितंबर को: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Half Marathon:    रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में आगामी 6 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय 'रेवाड़ी हाफ मैराथन' (Rewari Half Marathon) का विशाल आयोजन होने जा रहा…


Rewari Half Marathon:    रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में आगामी 6 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय ‘रेवाड़ी हाफ मैराथन’ (Rewari Half Marathon) का विशाल आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार इस मैराथन में प्रदेशभर से करीब 70,000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। इतने बड़े आयोजन को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी व रूट डायवर्जन जारी किया है।

Advertisement
डीसी अभिषेक मीणा रेवाड़ी ने बताया कि हॉफ मैराथन की शुरूआत 6 सितंबर को सुबह 6 बजे अभय सिंह चौक से होगी।
डीसी अभिषेक मीणा रेवाड़ी ने बताया कि हॉफ मैराथन की शुरूआत 6 सितंबर को सुबह 6 बजे अभय सिंह चौक से होगी।

ये रास्ते रहेंगे पूरी तरह बंद (Traffic Restrictions)

यातायात पुलिस के अनुसार मैराथन की तैयारियों और दौड़ के रूट को देखते हुए निम्नलिखित सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बता दे कि रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड: 5 सितंबर शाम 5:00 बजे से लेकर 6 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक NH-352 फ्लाईओवर के नीचे से लेकर राव अभय सिंह चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। 6 सितंबर सुबह 4:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राव तुलाराम स्टेडियम से लेकर राव अभय सिंह चौक, पोसवाल चौक और गढ़ी बोलनी रोड तक किसी भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

वैकल्पिक मार्ग व ट्रैफिक डायवर्जन (Alternative Routes)

लॉन्ग रूट के वाहन: नारनौल, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी की तरफ से आकर दिल्ली या जयपुर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को NH-11 और रेवाड़ी बाईपास का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। शहर के अंदर आवाजाही करने वाले लोग गढ़ी बोलनी रोड और धारूहेड़ा रोड के बजाय आंतरिक वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें ताकि किसी प्रकार के जाम में न फंसना पड़े। प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सांस्कृतिक मंच, सैंड आर्ट और प्रदर्शनी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
मैराथन में आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक मंच की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आकर्षक सैंड आर्ट और विभिन्न प्रदर्शनी भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति, स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मार्ग पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, रिफ्रेशमेंट और अन्य जरूरी प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक प्रतिभागी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
डीसी अभिषेक मीणा ने आह्वान करते हुए कहा कि 6 सितंबर को नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट होकर दौड़ें और स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं
डीसी अभिषेक ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए https://www-runagainstdrugsrwr-in/#/en/registration पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp