Rewari : धारूहेड़ा ब्लॉक समिति का चुनाव टला, जिला सचिवालय रेवाड़ी पर ड्रामा, कहां गायब हो गई रीना पार्षद

On: March 21, 2026 8:40 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा ब्लॉक समिति का चुनाव टला, जिला सचिवालय रेवाड़ी पर ड्रामा, कहां गायब हो गई रीना पार्षद

Rewari: रेवाड़ी के जिला सचिवाल में धारूहेड़ा ब्लॉक समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह के अविश्वास को लेकर शुक्रवार को वोटिंग होनी थी। एक पक्ष के मेंबर पहुंचे तथा कुछ दी देर में बैठक स्थगित का नोटिस लगा दिया। जिला सचिवालय पर जमकर ड्रामा हुआ। इतना नही अपने बेटी रीना पार्षद को मिलने के लिए मां रोती नजर आई।Rewari

रेवाड़ी के जिला सचिवाल में धारूहेड़ा ब्लॉक समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग स्थगित हो गई। बैठक टालने का कारणा एडीसी व बीडीपीओ धारूहेड़ा का अवकाश पर होना बताया गया है।Rewari

बता दें कि ब्लॉक समिति के 22 में से 16 सदस्यों ने 19 सितंबर को डीसी अभिषेक मीणा को शपथ पत्र देकर दलबीर सिंह के खिलाफ अविश्वास जताया था। सदस्यों ने आवेदन में अध्यक्ष पर विकास कार्यों में अनियमितताएं और ठेकेदारों को पक्षपाती तरीके से ठेके देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद असंतुष्ट सदस्य भ्रमण पर चले गए थे।Rewari

Rewari News: The meeting regarding the no-confidence motion against the Dharuhera Block Committee Chairman was suddenly postponed.

आज होनी थी वोटिंग: बता दें कि रेवाड़ी में 24 अक्टूबर को वोटिंग के लिए एडीसी राहुल मोदी को जिम्मेदारी दी गई थी। दलबीर सिंह के समर्थक सदस्यों ने बैठक में अचानक पहुंचकर वोटिंग करने का प्लान बनाया था। हालांकि, महिला सदस्य को छोड़कर सभी 15 सदस्य जिला सचिवालय पहुंचे, लेकिन एडीसी के अवकाश पर जाने के कारण मतदान नहीं हो सका।

बैठक कक्ष में रखे बैलेट बॉक्स भी हटा दिए गए थे। प्रशासन ने बैठक के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और जिला सचिवालय के अंदर-बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी।

धारूहेड़ा ब्लॉक समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह ने कहा कि “दूसरे पक्ष ने मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस दिया था। आज चुनाव होना था, लेकिन मेरे पास पूर्ण बहुमत है, जबकि दूसरी पार्टी के पास बहुमत नहीं है।”

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now