
Rewari crime: बावल पुलिस ने सर्विस स्टेशन से जनरेटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव कुतीना निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलआरोपी के कब्जे से चोरी किया जनरेटर, कंपाउंडर मशीन, टूल किट आदि अन्य सामान बरामद कर लिया है।Rewari News
जांचकर्ता ने बताया की गांव खंडोड़ा निवासी गुलशन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव मोहनपुर बस स्टैंड के पास एक सर्विस स्टेशन किया हुआ है। गत 3 फरवरी की रात वह सर्विस स्टेशन को लॉक करने के बाद घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह सर्विस स्टेशन पर गया तो मेन गेट के दोनों ताले गायब मिले।
चोर सर्विस स्टेशन से 7.5 केवी का जनरेटर, एक गाड़ी उठाने का बड़ा जैक, कंपाउंडर मशीन व टूल किट सहित काफी सामान चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव कुतीना निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया जनरेटर, कंपाउंडर मशीन, टूल किट आदि अन्य सामान बरामद कर लिया है।Rewari News
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
