back to top
Home Rewari News Rewari Breaking News: पत्नी से बात की सजा मौत, युवक को किडनैप...

Rewari Breaking News: पत्नी से बात की सजा मौत, युवक को किडनैप कर पिट-पिट कर हत्या

पत्नी से बात की सजा मौत, युवक को किडनैप कर पिट-पिट कर हत्या
पत्नी से बात की सजा मौत, युवक को किडनैप कर पिट-पिट कर हत्या

Rewari Breaking News: महेंद्रगढ़ के गुढ़ा गांव में एक युवक को बुधवार को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। किडनैप करने के बाद युवक की पिट पिट कर हत्या कर दी गई। गुढ़ा गांव के रहने वाले दिनेश शर्मा उम्र 33 साल की कुछ युवकों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। दिनेश शर्मा के परिवार ने बताया कि आरोपी ने घर पर फोन करके कहा कि दिनेश उसकी पत्नी से बातचीत करते हैं।

गोल्ड लोन ब्रांच में काम करते थे दिनेश

मृतक दिनेश की बहन ने बताया कि दिनेश महेंद्रगढ़ के एक गोल्ड लोन ब्रांच में काम करते थे। 15 अप्रैल की शाम 4:00 बजे बहन नीतू के पास दिनेश के मोबाइल से फोन आया। आरोपी ने दिनेश के मोबाइल से फोन करके कहा कि दिनेश मेरी पत्नी से बात करता है और अब मैं इसे तोड़ दूंगा या जान से मार दूंगा।

इस दौरान दिनेश के रोने की आवाज आ रही थी और कुछ युवकों के मारपीट करने की आवाज भी आ रही थी। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। फोन काटने के बाद पूरा परिवार दिनेश के तलाश में जुट गया। रात के समय ही परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस ने दिनेश की लोकेशन निकलवाई। 2:30 पुलिस को दिनेश का शव बुचावास स्टेशन के पास मिला।

परिजनों ने दिनेश के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। दिनेश की हत्या के आक्रोसित परिजनो और ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गुस्साए ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस ने अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश के घर वालों का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News