गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: तपती गर्मी के बीच मिली राहत, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा में वीरवार तक भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था वही आज मौसम ने यू टर्न लिया है। आज राज्य के कई जिलों में आसमान में…


तपती गर्मी के बीच मिली राहत, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
तपती गर्मी के बीच मिली राहत, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: हरियाणा में वीरवार तक भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था वही आज मौसम ने यू टर्न लिया है। आज राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीते दिन राज्य में महेंद्रगढ़ का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा और महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिला रहा। लेकिन आज महेंद्रगढ़ के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है।

Advertisement

आज हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में आज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने से राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

आज इन जिलों में होगी बारिश (Haryana Weather News)

आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में मौसम बदलेगा। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी वही चमक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बीते वीरवार को हरियाणा के कई जिलों में तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली लेकिन आज हल्की राहत मिल रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम

अगले दो दिनों तक हरियाणा के मौसम बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में बारिश होगी जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के माने तो सोमवार से एक बार फिर से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल राज्य में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp