शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Dharuhera News: ग्राम पंचायत ने भटसाणा स्कूल स्टाफ को किया सम्मानित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera News: धारूहेड़ा: ग्राम भटसाना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ने सत्र 2025-26 में मुख्यमंत्री सौंदर्य करण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त आने पर ग्राम पंचायत भटसाना व जिला पार्षद निरंजन लाल व…


Dharuhera News: ग्राम पंचायत ने भटसाणा स्कूल स्टाफ को किया सम्मानित
Dharuhera News: ग्राम पंचायत ने भटसाणा स्कूल स्टाफ को किया सम्मानित
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: धारूहेड़ा: ग्राम भटसाना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ने सत्र 2025-26 में मुख्यमंत्री सौंदर्य करण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त आने पर ग्राम पंचायत भटसाना व जिला पार्षद निरंजन लाल व अन्य गणमान्य लोगों ने विद्यालय पहुंचकर विद्यालय स्टाफ को बधाई दी व स्टाफ को सम्मानित किया।Dharuhera News

Advertisement

क्लस्टर हेड अजय सिंह स्टेट अवॉर्डी ने बताया कि कुछ समय पहले तक यह विद्यालय एक सामान्य सरकारी विद्यालय की तरह ही था लेकिन अब यह आसपास के प्राइवेट विद्यालयों से भी बेहतर स्थिति में है। विद्यालय मुख्य अध्यापिका सुमन लता ने बताया कि एनएमएमएस में विद्यालय के छात्र अनिकेत ने जिले में प्रथम स्थान, विज्ञान मॉडल में छात्र अभिषेक का मॉडल फायर फाइटर रोबोट खंड स्तर पर प्रथम रहा है व इंस्पायर अवार्ड में भी विद्यालय ने स्थान प्राप्त किया है।Dharuhera News

खेलों में विद्यालय की छात्राएं राज्य स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान रखती है बुनियाद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस अवसर पर प्राध्यापक अशोक कुमार, विज्ञान अध्यापक विनोद कुमार ,लखपत शर्मा, पवन कुमार, श्याम सिंह, लीला, नरेश पीटीआई, प्रवीण कुमार, मंजीत(स्टेट अवॉर्डी), प्रवीण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।Dharuhera News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp