रेवाड़ी अनाज मंडी बंद रहेगी आज, यहां जाने वजह

On: April 7, 2026 7:05 AM
Follow Us:

रेवाड़ी : रेवाडी नई अनाज मंडी में मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। मार्केट कमेटी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि आढ़तियों के अनुरोध और मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सतनाली में ₹538.12 लाख की लागत से होगा CHC का निर्माण: आरती सिंह राव

 

 

मंडी प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम के कारण फसल को नुकसान होने की संभावना रहती है, ऐसे में मंडी में खरीद-फरोख्त रुक सकती है। इसी लिए ये निर्णय लिया है। किसानों से अपील की है कि वह मंगलवार को मंडी में अनाज लेकर नहीं आये।Rewari News: चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी रेवाड़ी से गिरफ्तार, अभी तक 7आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

समिति के अनुसार यह कदम किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि बारिश या अन्य मौसमीय कारणों से उनकी उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो। साथ ही मंडी में अनावश्यक भीड़ से भी बचाव किया जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मंडी अगले कार्य दिवस से सामान्य रूप से खोली जाएगी और खरीद प्रक्रिया होगी। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपनी उपज मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now