Rewari: दिन में करते थे ड्यूटी, रात को बाइक चोरी

On: March 21, 2026 8:27 PM
Follow Us:
Bike chor dharuhers

Rewari : सेक्टर 6 थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बाइक चोर गिरोह से जुड़े दो श्रमिकों को काबू किया है । वे एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। दोनों आरोपी दिन में ड्यूटी करते थे तथा रात को बाइक चोरी करते थे ।

थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बताया कि मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले युवक धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे दोनों युवकों ने एक कंपनी की पार्किंग से बाइक चोरी कर ली।

जब कंपनी की ओर से सीसीटीवी चेक किया तो उनकी फोटो पहचान में हो गई । कंपनी की ओर से श्रमिक राहुल व शिवम को काबू करके को पुलिस की हवाले कर दिया गया है।

थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि बाइक चोर आरोपित दोनों श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य चोरियों का भी पता चल सके।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now