बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Metro in Panchkula: हरियाणा के पंचकूलावासियों को मिलेगी मेट्रो की सौगात, देखें क्या रहेगा रूट

Written by: Best24News

Published:

Metro in Panchkula:  हरियाणा के पंचकूलावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। ट्राईसिटी यानि पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली के लिए मेट्रो का प्रोजेक्ट बन रहा है। पंचकूला की प्रगति निरंतर हो…


Metro in Panchkula:  हरियाणा के पंचकूलावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। ट्राईसिटी यानि पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली के लिए मेट्रो का प्रोजेक्ट बन रहा है। पंचकूला की प्रगति निरंतर हो रही है और चंडीगढ़ में बने एयरपोर्ट का लाभ भी पंचकूला को मिल रहा है।

Advertisement

चंडीगढ़ ट्राइसिटी एम.आर.टी.एस. परियोजना में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। मेट्रो और ट्रेन, दोनों सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों की सुविधा और पहुंच में सुधार करने के उद्देश्य से अब रेलवे स्टेशन और मुख्य गलियारे को जोड़ने वाला एक सीधा लिंक दिया गया है।

परियोजना नेटवर्क की लंबाई अब 4 किलोमीटर तक बढ़ा दी गई है, जो आई.एस.बी.टी., जीरकपुर को सेक्टर 20, पंचकूला से जोड़ेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय आवास और शहरी मामले मंत्रालय ने संभावित लागत प्रभावी और कुशल समाधान पेश करते हुए 2-कोच मेट्रो प्रणाली अपनाने की भी सिफारिश की है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश व प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की जितनी नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। पिछली सरकारों के दौरान जो शिलान्यास किए गए थे, उन परियोजनाओं का भी हमारी सरकार ने उद्घाटन किया और आज भी जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका उद्घाटन भी हम ही करेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp