रेवाड़ी: दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे न कई ट्रेनो के रूट मे बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 21 जुलाई को खातीपुरा से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यात्रियों घर से निकलने से पहले ट्रेन टाईम देखने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं जबकि कुछ ट्रेनों को नियंत्रित व पुनर्निर्धारित किया जाएगा।रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जान लें।

दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से काफी बदलाव किया जा रहा है। यह ट्रेन अब बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन गोंडा और गोरखपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। पोरबंदर-मुजफ्फरपुर ट्रेन 17 जुलाई को पोरबंदर से रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ मंडल क्षेत्र में लगभग एक घंटे 30 मिनट तक नियंत्रित रहेगी।
बता दें कि दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जुलाई को दरभंगा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी मंडल में करीब 30 मिनट नियंत्रित रहेगी। गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा 21 जुलाई को अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से गोरखपुर स्टेशन से रवाना होगी।













