Dharuhera Bus Stand: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा (Dharuhera) के बस स्टैंड की भूमि पर अवैध कब्जा हटाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। क्योकि पिछले एक माह में हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी (Haryana Roadways) कबजा धारको को पहले भी दो बार नोटिस दे चुकी है। लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद कब्जे नहीं हटाए जा रहे है।
तीसरी बार थमाए नोटिस’बार बार चेतावनी देने के बावजूद कब्जे नहीं हटाने को लेकर एक बार फिर हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी (Haryana Roadways) ने चेतावनी देते हुए तीसरी बार नोटिस दिए है। अब सवाल यह है कि जब एक माह में दो बार नोटिस को लेकर कब्जाधारियो को डर नहीं है तो क्या तीसरे नोटिस का क्या असर होगा।
दी चेतावनी देख्ते है क्या होगा असर: एक बार फिर द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए अवैध कब्जाधारियों को 7 दिनों के भीतर स्वतः ही कब्जा हटाने का अंतिम समय दिया गया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Dharuhera Bus Stand

सात दिन का दिया अल्टीमेटम
हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक (GM) निरंजन शर्मा ने बताया कि धारूहेड़ा बस स्टैंड की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा किया हुआ है, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी है। विभाग द्वारा इन सभी अवैध कब्जाधारियों को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है कि वे आगामी 7 दिनों के अंदर अपना कब्जा खुद हटा लें।धारको को नोटिस दिए गए है।
कब्जा हटाने में आने वाला खर्च भी कब्जाधारियों से ही वसूलेगा विभाग
रोडवेज विभाग ने इस बार अतिक्रमण करने वालों पर न केवल कानूनी बल्कि आर्थिक शिकंजा कसने की भी तैयारी कर ली है। जीएम निरंजन शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि कब्जाधारियों ने 7 दिन में जगह खाली नहीं की, तो रोडवेज विभाग पुलिस बल और जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा।
इतना ही नहीं यह भी कहा कि इस तोड़फोड़ और कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान जो भी प्रशासनिक या मशीनी लागत (खर्चा) आएगी, उसकी समस्त वसूली उन्हीं अवैध कब्जा करने वाले लोगों से की जाएगी।Dharuhera Local News

नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू
बस स्टैंड की के लिए नई बिल्डिंग बनाने का कार्य जारी है। ठेकेदार की ओर से कई बार रोडवेज विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कही है लेकिन हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी (Haryana Roadways) अवैध कब्जे नहीं हटवाया पाया है।
इन लोगो ने किय अवैध कब्जे: बस स्टैंड के साथ कालोनी के कई लोगो ने जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ हैं क्याकि पिछले 10 साल से बस स्टैंड जर्जर हालात मे यहां पर कोई देखने वाला ही नही था। यहां पर कार्यरत स्टाफ के सेवानिवृत होने के बाद यह बस् स्टैंड विरान हो गया है। पहले तो विभाग अतिक्रमण को लेकर जागा नहीं। अब जब बिल्डिंग नई बनाने पर विभाग को अवैध कबजो की याद आई हैं













