मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Delhi Mumbai Expressway: सिर्फ 10 घंटे में पहुंचे दिल्ली से बड़ोदरा, जंगल के बीच से गुजरेगी सुरंग

Written by: Best24News

Published:

 Delhi Mumbai Expressway: वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान हिस्से में कोटा में सुरंग निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। इससे गुरुग्राम…


 Delhi Mumbai Expressway: वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान हिस्से में कोटा में सुरंग निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। इससे गुरुग्राम से इस Expressway के जरिए बड़ोदरा का सफर सिर्फ 10 से 12 घंटे में पूरा हो जाएगा।Delhi Mumbai Expressway

Advertisement

जंगल के बीच से गुजरेगी सुरंग
कोटा में सुरंग निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरती गई है क्योंकि मुकंदरा टाइगर रिजर्व कोटा में है। सुरंग को इस तरीके से तैयार किया गया है कि जंगली जानवरों को भी पता नहीं चलेगा कि नीचे से वाहन गुजर रहे हैं। कोटा में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के नीच बनाई जा रही सुरंग का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वन्य जीवों के होने की वजह से यहां लगभग 5km लंबी सुरंग बनाई जा रही है।

दिल्ली और मुबंई के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए दिल्ली-मुबंई Expressway का निर्माण किया जा रहा है। 8 लेन वाले इस एक्सेस कंट्रोल्ड Green Field Expressway पर 95 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। 1380km लंबा यह Expressway गुरुग्राम के सोहना के पास गावं अलीपुर से शुरु होता है। गुरुग्राम में दौसा तक के सेक्शन को ऑफिशियल तौर पर वाहनों के लिए खोला जा चुका है। दौसा से सुरंग से पहले कोटा और सुरंग से आगे वडोदरा तक का सेक्शन पूरा हो चुका है।Delhi Mumbai Expressway

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एक्सप्रेसवे पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग की सुविधा
बडोदरा और मुबंई के बीच निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने पर न सिर्फ गुरुग्राम से वडोदरा पहुंचना आसान हो जाएगा, बल्कि कई शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी। NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि इस Expressway को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर भविष्य में ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो इसकी चौड़ाई को आराम से बढ़ाया जा सकेगा। इस Expressway पर अलीपुर गांव के साथ ही कई जगहों पर हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे।Delhi Mumbai Expressway

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp