शनिवार, 7 नवम्बर 2026

RBI: 200 और 500 के नोट रखते है तो सावधान, RBI ने जारी की गाइड्लाइन

Written by: सुनील चौहान

Published:

RBI Counterfeit Note: देश में नकली नोटों का खतरा एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में 2,17,396…


RBI: 200 और 500 के नोट रखते है तो सावधान, RBI ने जारी की गाइड्लाइन
RBI: 200 और 500 के नोट रखते है तो सावधान, RBI ने जारी की गाइड्लाइन
Google News Follow us on Google

RBI Counterfeit Note: देश में नकली नोटों का खतरा एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में 2,17,396 नकली नोट जब्त किए गए. जिनमें ₹500 के 1,17,722 और ₹200 के 32,660 नोट शामिल थे. यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि नकली नोटों का जाल तेजी से फैल रहा है और यह आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक खतरा बन सकता है.RBI Counterfeit Note

Advertisement

नकली नोटों का जरिया बना लेन देन:  बता दे कई बारा यह भी सामने आया है कि नकली नोटों की सबसे अधिक मात्रा आम बैंकिंग लेन-देन के जरिए फैल रही है. यानी ATM से निकासी, बैंक से नकदी लेन-देन या नकद जमा जैसे कार्यों में भी नकली नोट सामने आ रहे हैं. इसलिए अब सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है. खासकर जब वे ₹500 या ₹200 के नोट ले रहे हों.

नकली नोट से कैसे बचे?
हर लेन-देन में सावधानी बरतें, खासकर जब कोई व्यक्ति नकद में बड़ी राशि दे रहा हो.
रात के समय या भीड़भाड़ वाले इलाकों में नोट स्वीकार करने से पहले ध्यानपूर्वक जांच करें.
सुरक्षा फीचर्स को पहचानना सीखें और नियमित रूप से अपडेट रहें.
ATM से नोट निकालने के बाद तुरंत जांच करें.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकार और RBI इसको लेकर क्या उठा रही कदम?
RBI लगातार नकली नोटों के प्रसार को रोकने के लिए अलर्ट जारी करता है और बैंकों को निर्देश देता है कि वे संदिग्ध नोटों की जांच करें और आवश्यक कार्रवाई करें. साथ ही, जनता को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाते हैं.

जानिए कैसे पहचानें ₹500 का असली नोट?
नकली नोटों से बचने के लिए नोटों की पहचान करना सीखना बेहद जरूरी है. ₹500 के असली नोट की कुछ विशेष पहचानें हैं:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

रंग: स्टोन ग्रे
आकार: 66 मिमी x 150 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
सुरक्षा धागा: रंग बदलने वाला (हरा से नीला)
वॉटरमार्क: गांधीजी की छवि और ‘500’
पीछे की छवि: लाल किला
अन्य विशेषताएं: दृष्टिबाधितों के लिए उभरी हुई इंक, माइक्रो टेक्स्ट, देवनागरी में ₹५००

इन विशेषताओं की जांच कर आप असली और नकली नोट में फर्क कर सकते हैं. RBI Counterfeit Note

₹200 के असली नोट की पहचान
₹200 का नोट, जो नकली नोटों में दूसरा सबसे अधिक जब्त किया गया मूल्य है, की पहचान इस प्रकार करें:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

रंग: चमकीला पीला
आकार: 66 मिमी x 146 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
पीछे की छवि: साँची स्तूप
सुरक्षा धागा: रंग बदलने वाला धागा
विशेष चिन्ह: दृष्टिबाधितों के लिए उभरे हुए निशान
स्वच्छ भारत का लोगो और लेजेंड
देवनागरी में मूल्य, गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज, और आरबीआई का प्रतीक

कैसे करें संदेहास्पद नोट की पुष्टि?
यदि किसी नोट की सच्चाई को लेकर शक हो, तो इसे बैंक में जाकर संदिग्ध नोट के रूप में रिपोर्ट करें. RBI के नियमों के अनुसार, बैंक ऐसे नोट को रिसीव कर उसकी पुष्टि करते हैं और आवश्यक कार्रवाई करते हैं. इस दौरान आपको FIR दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती. बस नोट की जानकारी देना पर्याप्त होता है.

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp