
धारूहेड़ा। Dharuhera सेक्टर-4 आरडब्ल्यूए के प्रधान राजू ने रिबन काटकर श्री रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का शुक्रवार रात को शुभारंभ किया। पहले दिन श्रवण लीला का मंचन हुआ, जिसमें कलाकारों ने श्रवण कुमार की कथा का मंचन कर दर्शकों को भावुक कर दिया।

क्लब के मेंबरों का कहना है सोशल मीडियां के चलते रामलीला के दर्शकों की संख्या घटती जा रही है।श्रवण लीला में दशरथ का पात्र हेमंत पंवार, श्रवण कुमार का पात्र रोहित सैनी, मंत्री का पात्र विशाल शर्मा, श्रवण की माता का पात्र पंकज और पिता का पात्र नैतिक पंडित ने निभाया। रामलीला के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बता दे पिछले 15 साल यह क्लब रामलीला का रहा है।
ये रहे मौजूद’ इस अवसर पर सूबे सिंह रंगा, सुनील नागर, राहुल रंगा, पुनीत रंगा, हर्ष प्रधान, जतिन रंगा, गौरव पंवार, सौरव शौर्य, अमन मैहरा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा के सीडलिंग स्कूल में कैप्टन सुमित मछार के साहस को किया सम्मानित
