रेवाड़ी के राजकुमार यादव को राष्ट्र निर्माता सम्मान से किया पुरस्कृत

On: September 22, 2026 8:06 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र में योगदान के लिए कॉलेज स्टडी के संस्थापक एवं सीईओ राजकुमार यादव को “राष्ट्र निर्माता सम्मान” से सम्मानित किया
रेवाड़ी: शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र में योगदान के लिए कॉलेज स्टडी के संस्थापक एवं सीईओ राजकुमार यादव को “राष्ट्र निर्माता सम्मान” से सम्मानित किया

रेवाड़ी: शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र में योगदान के लिए कॉलेज स्टडी के संस्थापक एवं सीईओ राजकुमार यादव को “राष्ट्र निर्माता सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से “प्रेरणा 2026” पहल के तहत आयोजित द्वितीय पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में यह सम्मान अभिनेता गजेन्द्र चौहान ने प्रदान किया। गजेन्द्र चौहान टीवी धारावाहिक “महाभारत” में युधिष्ठिर की भूमिका निभा चुके हैं। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा संबंधी विचारों को भी साझा किया गया।

आयोजकों के अनुसार राजकुमार यादव ने परामर्श और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सही दिशा देने का कार्य किया है। सम्मान मिलने पर राजकुमार यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों का भी है, जिनके सपनों को दिशा देने का उन्हें अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति है और कॉलेज स्टडी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करता रहेगा।

कॉलेज स्टडी एक एडमिशन गाइड पोर्टल के रूप में कार्य करता है। राजकुमार यादव ने कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में परामर्श और मार्गदर्शन के महत्व को भी सामने लाता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now