शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Rajiv Yuva Vikas Yojana: यह राज्य सरकार व्यवसाय शुरू करने के लिए 4 लाख रुपये तक का लोन देगी, जानें क्या है पूरी योजना

Written by: सुनील चौहान

Published:

सरकार समय-समय पर देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू करती है, ताकि लोगों की मदद की जा सके। इसके साथ ही राज्य सरकार भी अपने राज्य के लोगों…


Rajiv Yuva Vikas Yojana This state government will give loan up to Rs 4 lakh to start a business know what is the complete scheme
Rajiv Yuva Vikas Yojana This state government will give loan up to Rs 4 lakh to start a business know what is the complete scheme
Google News Follow us on Google

सरकार समय-समय पर देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू करती है, ताकि लोगों की मदद की जा सके। इसके साथ ही राज्य सरकार भी अपने राज्य के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू करती है, ताकि लोगों की आर्थिक मदद की जा सके। अब तेलंगाना राज्य सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए एक खास योजना शुरू की है, जिसके तहत तेलंगाना सरकार अपने राज्य के लोगों को व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन देगी। इस योजना का नाम राजीव युवा विकास योजना है। आइए जानते हैं।

राजीव युवा विकास योजना Rajiv Yuva Vikas Yojana
राजीव युवा विकास योजना तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत युवा उद्यमियों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर 4 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़ा वर्ग (बीसी), अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीएस) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) समेत कई तरह के युवाओं को लोन दिया जाएगा।

योजना के लिए कौन पात्र होगा

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

राजीव युवा विकास योजना में आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता मानदंड भी तय किए गए हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों की वार्षिक आय 1.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए। शहरी क्षेत्रों के आवेदकों की वार्षिक आय 2 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। इसके अलावा अगर उम्र की बात करें तो गैर-कृषि व्यवसाय के लिए उम्र 21 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि कृषि से जुड़े व्यवसाय के लिए उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp