शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल, खेल मंंत्री को चेयरमैन ने भेजी शिकायत

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम सुविधाओं के अभाव में बदलाव हो चुका हैं।औद्योगिक क्षेत्र के बीच स्थित होने के कारण न ही कोई कोच की नियुक्ति हुई है न…


राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल, खेल मंंत्री को चेयरमैन ने भेजी शिकायत
राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल, खेल मंंत्री को चेयरमैन ने भेजी शिकायत
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम सुविधाओं के अभाव में बदलाव हो चुका हैं।औद्योगिक क्षेत्र के बीच स्थित होने के कारण न ही कोई कोच की नियुक्ति हुई है न तो अब खिलाड़ी वहां जाते हैं। आलम यहां तक खेल परिसर पूर्णतया बदहाल हो चुका है। नपा चेयरमैन अजय जांगडा , पार्षद गोपाल, मोनू, विकास पंडित ने खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम मे सुविधाएं की मांग को लेकर खेल मंत्री को लेटर व बदहाल स्टेडियम की फोटो भेजी गई हैं।

Advertisement

 

सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं: औद्योगिक क्षेत्र के बीच स्थित होने के कारण न ही कोई कोच की नियुक्ति हुई है न तो अब खिलाड़ी वहां जाते हैं। बीच में कुछ समय कोच की तैनाती रही लेकिन अब नहीं है। बड़ी बात है कि स्टेडियम में देखरेख के अभाव में बड़ी-बड़ी घास उगी है। ट्रैक भी खराब है। न पानी की सुविधा है और टॉयलेट भी जर्जर है। बिल्डंग भी बदहाल हो चुकी है। आलम यहां तक कि अब स्टेंडियम कबाड बन चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में करवा चौध पर्व मनाया, चंद्र को दिया अर्घ्य

राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल, खेल मंंत्री को चेयरमैन ने भेजी शिकायत

राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल, खेल मंंत्री को चेयरमैन ने भेजी शिकायत

15 साल पहले बना था राजीव गांधी खेल स्टेडियम: धारूहेड़ा विकास में भले ही विकसित हो रहा है, लेकिन खेलों में सुविधाएं नहीं है। युवाओं के भविष्य को देखते हुए 1 अगस्त 2006 में राजीव गांधी खेल परिसर के निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ था। 23 जनवरी 2011 में स्टेडियम बनकर तैयार हो गया। चार पांच साल तो यहां खिलाडियोंं को खूब अभ्यास करवाया। इस खेल स्टेडियम ने पूजा यादव जैसे खिलाडी दी जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। लेकिन वर्तमान में खेल परिसर की हालत जर्जर है।

धारूहेड़ा व आसपास के गांवों से खेल विभाग की ओर से नियुक्त प्रशिक्षक के नेतृत्व में प्रतिदिन 100 से अधिक युवा दौड़, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो आदि का अभ्यास करने आते थे लेकिन प्रशिक्षक के तबादला होने से अब कोई भी यहां आने को तैयार ही नहीं है। खिलाड़ियों ने कई मेडल भी जीते थे। लेकिन आज एक भी खिलाड़ी यहां पर नही आता है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला

स्टेडियम को निरीक्षण किया था, हालत बदहाल है। खेल मंत्री गौरव गौतम को शिकायत भेजी है ताकि यहां पर कोच नियुक्त किया जाए तथा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
अजय जांगडा, चेयरमैन धारूहेड़ा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp