Rajasthan Weather: राजस्थान के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में एक चक्रीय प्रणाली बन गई है। इसी के चलते मौसम में उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है। बता दे कि मंगलवार को कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश होने की आशंका जताई गई। Rajasthan Weather
सोमवार रात को राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में जोरदार बारिश हुई जिससे मौसम ने अचानक करवट ली है। इससे पहले ही मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया था। सबसे अहम बात यह है बारिश् होन से लोगो को हीट वेव से काफी राहत मिली है।Rajasthan Weather
पूर्व और पश्चिम राजस्थान में संभावित बारिश: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के जयपुर भरतपुर कोटा अजमेर और उदयपुर जिलों के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर जिलों में भी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान दिया है। इन सभी जिलों में तेज बारिश और धूलभरी आंधी का खतरा बना हुआ है।Rajasthan Weather
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
16 जिलो में अर्लट: मौसम विभाग ने राजस्थन के 16 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । बांसवाड़ा बारां भीलवाड़ा बूँदी चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर, झालावार, कोटा प्रतापगढ़ राजसमंद सिरोही उदयपुर, बाड़मेर, जालोर जोधपुर, नागौर और पाली शामिल हैं।
मौसम विभागन ने बताया कि राजस्थान के कई शहरो में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है जिससे किसानों और आम लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
जानिए किस शहर में हुई ताजा बारिश: मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाए चलेगी। जिससे राजस्थान के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। राजस्थान के पाली जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।
गर्मी से राहत: दो दिन से हुई बारिश से राजस्थान में गर्मी से काफी राहत मिली है। राजस्थान में पिछले कुछ हफ्तों से तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था इसी के चलते अब मौसम बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इतना ही नहीं राजस्थान में पिछजे 24 घंटों में अधिकतम तापमान गिरकर 36.8 डिग्री तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। तापमान गिरावट से काफी राहत मिली है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी
