गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

AC Deluxe Bus: भीषण गर्मी में बस यात्रियों को बड़ी राहत, इन रूटों पर AC बस सेवा शुरू; देखें टाइम टेबल

Written by: सुनील चौहान

Published:

AC Deluxe Bus: गर्मी के मौसम में बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। राजस्थान रोडवेज विभाग द्वारा शाहपुरा, जयपुर और भीलवाड़ा के बीच AC डीलक्स बस सेवा…


AC Deluxe Bus: गर्मी के मौसम में बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। राजस्थान रोडवेज विभाग द्वारा शाहपुरा, जयपुर और भीलवाड़ा के बीच AC डीलक्स बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह घोषणा रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा की गई हैं।

Advertisement

शाहपुरा के लोग लंबे समय से राजधानी जयपुर के लिए सीधी और विश्वसनीय परिवहन सेवा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। इस नई सेवा को लेकर शाहपुरा, भीलवाड़ा और आसपास के इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। AC Deluxe Bus

यहां देखें टाइम टेबल

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह AC डीलक्स बस जयपुर से हर दिन दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी और मालपुरा (5:10 बजे), कैकड़ी (6:40 बजे) और शाहपुरा (8:00 बजे) होते हुए रात 8:50 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। वापस लौटते समय यह बस सुबह 6:30 बजे भीलवाड़ा से रवाना होकर, शाहपुरा (7:30 बजे), कैकड़ी (8:30 बजे), मालपुरा (9:45 बजे) से होकर दोपहर 12:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। AC Deluxe Bus

इस सेवा से शाहपुरा से जयपुर की दूरी तय करना आसान होगा और गर्मियों में एसी डीलक्स की सुविधा से यात्रियों को खासतौर पर राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp