शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Rajasthan Electricity Bill: राजस्थान में बिजली हुई सस्ती, जानें अब कितना देना पड़ेगा फ्यूल सरचार्ज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rajasthan Electricity Bill:  राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। खबरों की मानें, तो बिजली बिल के बेस फ्यूल सरचार्ज के रूप में उपभोक्ताओं से केवल 28 पैसा प्रति यूनिट…


Rajasthan Electricity Bill Electricity has become cheaper in Rajasthan know how much fuel surcharge you will have to pay now
Rajasthan Electricity Bill Electricity has become cheaper in Rajasthan know how much fuel surcharge you will have to pay now
Google News Follow us on Google

Rajasthan Electricity Bill:  राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। खबरों की मानें, तो बिजली बिल के बेस फ्यूल सरचार्ज के रूप में उपभोक्ताओं से केवल 28 पैसा प्रति यूनिट की वसूली की जाएगी। यह दर अब तक हो रही 57 पैसे की Unit से आधी है। इसका आदेश राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (RERC) के निर्देश पर विद्युत निगम ने जारी कर दिया है। हालांकि,  पहले तय मापदंड से ज्यादा हो चुकी वसूली को लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक,  राजस्थान की तीनों डिस्कॉम की टैरिफ याचिकाओं पर 26 जुलाई 2024 को नियामक आयोग ने टैरिफ 2024-25 के लिए आदेश पारित किया है। जिसमें वास्तविक फ्यूल सरचार्ज के आंकड़े आने तक प्रोविजनल आधार पर ‘बेस फ्यूल सरचार्ज’ (Base Fuel Surcharge) वसूलने की परमिशन दी गई है। RERC ने स्वीकृत 4.24 रुपए प्रति यूनिट की औसत बिजली खरीद लागत को ध्यान में रखते हुए बेस फ्यूल सरचार्ज वसूली के लिए परमिशन दी है।

ऐसे में Base Fuel Surcharge सब्सिडी के हकदार उपभोक्ताओं को छोड़कर हर कैटेगरी के उपभोक्ता से वसूला जाएगा। यह मई 2025 के बिजली बिलों से सालभर तक वसूला जाएगा।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

खबरों की  मानें, तो चौथी तिमाही (जनवरी 25 से मार्च 25) के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष के वास्तविक ईंधन अधिभार(actual fuel surcharge) के औसत के आधार पर 28 पैसे Unit की गणना है।

बिजली उपभोक्ताओं को बिल में ऐसे मिलेगी राहत

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

उदाहरण के लिए अगर किसी घर की बिजली खपत 100 यूनिट है तो अब तक उन्हें fuel surcharge के नाम पर 57 रुपए अतिरिक्त देने पड़ते थे। आधा होने पर अब केवल 28 रुपए सरचार्ज ही देना होगा। ऐसे में लोगों को 29 रुपए की राहत मिलेगी। वहीं लाखों रुपए के बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp