गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Sports News: स्केटिंग प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल बना विजेता

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News: रेवाड़ी के देवलावास स्थित स्वरांजलि पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संचालित स्वरांजलि स्केटिंग अकैडमी व श्री राम मानव विकास एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पहले एसपीएस स्केटिंग इंटर…


स्केटिंग प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल बना विजेता
स्केटिंग प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल बना विजेता
Google News Follow us on Google

Sports News: रेवाड़ी के देवलावास स्थित स्वरांजलि पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संचालित स्वरांजलि स्केटिंग अकैडमी व श्री राम मानव विकास एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पहले एसपीएस स्केटिंग इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लियाSports News

Advertisement

कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मधुसूदन , अति विशिष्ट अतिथि हरियाणा अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज नवीन सैनी व भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक मुकेश गोकल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के आयोजकगणो द्वारा अन्य विशिष्ट अतिथियों भाजपा के पर्यावरण जिला संयोजक उत्तम सिंह यादव ,भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव अजय रंगा , हिंदुस्तान फर्स्ट के जिला संगठन सचिव रतनलाल सैनी, राहुल चाहर , दीपिका चाहर , शहीदों के सम्मान में रेवाड़ी से इंडिया गेट तक लगातार दौड़ लगाने वाले लिटिल चैंपियन शानू और मन्नू का भी फूलमाला पहनकर स्वागत किया।Sports News

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर मधुसूदन ने कहा कि आज के टूर्नामेंट को देखकर उनको अपना बचपन याद आता है और वह सदा इस तरह के आयोजनों में सहयोग करते रहेंगे तथा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वही कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि नवीन सैनी ने कहा कि वह हर स्तर पर छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं तथा उनका यही प्रयास रहता है की क्षेत्र की प्रतिभाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने परिजनों स्कूल , जिले वह प्रदेश का नाम रोशन करें।

वही कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए मुकेश गोकल ने कहा कि स्केटिंग का खेल जीवन में संतुलन और गति के सामजस्य का खेल है जिसके खिलाड़ी जिस तरह से कोर्ट पर तेज गति से स्केटिंग करते हैं। उनका विश्वास है कि वह जीवन में भी इतनी ही तेजी से अपने स्कूल प्रदेश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।Sports News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कार्यक्रम में अलग-अलग वर्ग के मुकाबला हुए क्षेत्र के अनेक को स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया इसमें इसमें राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी के छात्रों ने ओवरऑल ट्रैफिक जीत कर परचम लहराया वही द्वितीय स्थान पर ज्ञानदीप स्कूल बोल की टीम रही। वही तृतीय स्थान जैन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।Sports News

पूरे कार्यक्रम में अनेकों लोगों का योगदान रहा जिसमें प्रशिक्षकों का योगदान मुख्य था जिसमें मुकेश चौहान, सतीश ,मोहित यादव ,ओम नारायण ,राजेश यादव, ज्योति सैनी ,जतिन ,होशियार, अंकित, निखिल ,ममता आदि मुख्य हैंSports News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp