धारूहेड़ा में बारिश बनी मुसीबत, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर लंबा जाम !

On: July 26, 2026 3:01 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में बारिश बनी मुसीबत, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर लंबा जाम !

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 पर मालपुरा व जोनियावास के निकट मंगलवार को एक बार फिर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

धारूहेड़ा में हुई बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर (NH-48) हाईवे पर मंगलवार को भयकर जाम लग गया। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहा और ऑफिस आने-जाने वाले यात्रियों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

बारिश ने हाइवे पर हुआ जलभराव

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 बारिश होते ही जलमार्ग में तब्दील हो रहा है। मंगलवार को बरसात के बाद हाईवे पर पानी जमा होना शुरू हुआ तो वाहनों की रफ्तार थमती चली गई। कुछ ही देर में हालात ये हो गए कि वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए। धारूहेड़ा के मालपुरा, बेस्टेक सीटी, सेक्टर छह ओवरब्रिज के पास हाईवे पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। बारिश के पानी के साथ ही यहां भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र का भी पानी पहुंचने से हालात खराब हो गए।

बसों में ही कैद रहे कर्मचारी

हाईवे के जाम के चलते कंपनियों की बसें फंसी रहीं। ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, ट्रांसपोर्ट वाहनों, टैक्सी, यात्री बसों के साथ ही निजी वाहनों को भी घंटों जाम झेलना पड़ा। सबसे बडी बात यह है पिछले एक माह से रोज की हालात यही हो गई है बार बार जाम लगा रहा है।

धारूहेड़ा: कस्बे मे हुई झमाझम बारिश से हाइवे हुआ जलमग्न, पानी की निकासी नहीं से वाहन चालक रहे परेशान
धारूहेड़ा: कस्बे मे हुई झमाझम बारिश से हाइवे हुआ जलमग्न, पानी की निकासी नहीं से वाहन चालक रहे परेशान

बता दे हाईवे पर मालपुरा के पास ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है वही बेस्टेक पास भी सड़क बनाई जा रही है। मंगलवार को हुई बारिस से सर्विस लाइन पर जलभराव हो गया। वाहनों का दबाव सर्विस लाइन पर होने से व धीमी गति से यातायात चलने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जाम का असर कई किलोमीटर तक देखने को मिला। कार, बस, ट्रक और अन्य वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए।

यहां जाम आम… बात सिर्फ बारिश की नहीं

दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-48 पर पिछले कई सालों जाम की परेशानी बनी ही हुई है। बात सिर्फ बारिश की नहीं, बल्कि आम दिनों में भी वाहन चालक परेशानी झेल रहे हैं। इसकी वजह हाईवे की सर्विस लाइन कई जगह से टूटी हुई है। अलवर बाईपास जान वाले वाहन भी आजकल कापडीवास से होकर ही भिवाड़ी निकल रहे है क्योंकि अलवर बाइपास पर जलभराव के चलते यहां से भिवाड़ी जाना किसी खतरे से कम नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली जयपुर हाईवे पर नाला निर्माण अधूरा है इसी के चलते बारिश के पानी निकसी नही हो रही है। कई जगह नाले बारिश के चलते धंस गए है। नालों में छोटो वाहन भी धंस रहे है। बारिश के चलते ही यहां परजाम लग जाता है। मानसून से पहले नालो की सफाई और टूटे नालो कि रिपेयर होनी चाहिये।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर