शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Railways News: वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, हरियाणा में अब इन दो ट्रेनों का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Railways News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे ने मंडी आदमपुर क्षेत्र और सिवानी इलाके की वर्षों पुरानी मांग पूरा करने का दावा किया…


Haryana News: बर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, हरियाणा में अब इन दो ट्रेनों का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Haryana News: बर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, हरियाणा में अब इन दो ट्रेनों का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Google News Follow us on Google

Railways News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे ने मंडी आदमपुर क्षेत्र और सिवानी इलाके की वर्षों पुरानी मांग पूरा करने का दावा किया है। अब इन दोनों क्षेत्रों को लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव मिलने जा रहा है, इन नए ठहरावों से मंडी आदमपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने में सुविधा मिलेगी।Railways News

Advertisement

लंबे समय से आदमपुर और सिवानी की जनता, विभिन्न सामाजिक संगठनों और रेल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही थी। यात्रियों का कहना था कि इन इलाकों से लंबी दूरी की ट्रेनों की सीधी सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आसपास के बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता था।Railways News

  • गाड़ी संख्या 12555 और 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस का ठहराव मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत
  • गाड़ी संख्या 14717 और 14718 बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस को सिवानी स्टेशन पर ठहराव देने की मंजूरी

बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14717 और 14718 बीकानेर जंक्शन से हरिद्वार के बीच संचालित होती है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—चलती है। यह रात में बीकानेर से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर तक हरिद्वार पहुंचती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसी के चलते इसका ठहराव हिसार, भिवानी, पानीपत और अंबाला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पहले से है और अब इसमें सिवानी भी शामिल हो गया है।

कई सालों से चल रही है मांग’ बता दे इसके लिए आदमपुर और सिवानी की जनता, विभिन्न सामाजिक संगठनों और रेल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही थी। यात्रियों का कहना था कि इन इलाकों से लंबी दूरी की ट्रेनों की सीधी सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आसपास के बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इनकी होगी मौज: बता दे कि इन नए ठहरावों से मंडी आदमपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने में सुविधा मिलेगी। वहीं सिवानी में बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव से हरिद्वार, बीकानेर और मार्ग में आने वाले प्रमुख शहरों से संपर्क मजबूत होगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp