शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Railways news: कोटपूतली में गूंजेगी अब रेल इंजन की सीटी… बरसों का इंतजार खत्म!

Written by: सुनील चौहान

Published:

कोटपूतली-बहरोड़ और आसपास के इलाकों के लिए वो दिन अब दूर नहीं, जब रेल की सीटी इस धरती पर नई उम्मीदों की आवाज बनकर गूंजेगी। वर्षों से संजोया सपना अब हकीकत बनने…


कोटपूतली-बहरोड़ और आसपास के इलाकों के लिए वो दिन अब दूर नहीं, जब रेल की सीटी इस धरती पर नई उम्मीदों की आवाज बनकर गूंजेगी। वर्षों से संजोया सपना अब हकीकत बनने की ओर बढ़ चुका है। इस कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

नई रेलवे लाइन का सर्वे: रेवाड़ी से जयपुर तक, नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, पावटा और शाहपुरा को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन का सर्वे शुरू होने जा रहा है। जैसे ही इस परियोजना की खबर फैली, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

IMG 20260323 092707

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

अब सफर होगा आसान, रास्ते होंगे सुलभ…
जहां पहले लोगों को लंबी दूरी तय करने के लिए बसों और निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब रेल कनेक्टिविटी से सफर तेज, सस्ता और आरामदायक होगा।
शाहपुरा, पावटा, कोटपूतली, बहरोड़, नीमराणा—हर शहर में उत्साह
इन शहरों और आसपास के गांवों में लोग इस खबर को किसी त्योहार से कम नहीं मान रहे। व्यापारी हों या आमजन, हर कोई इसे अपने भविष्य से जोड़कर देख रहा है।
उद्योग और व्यापार को मिलेगा नया पंख
नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र से लेकर कोटपूतली के उद्योगों तक—अब माल ढुलाई आसान होगी, नए निवेश आएंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बड़े शहरों को जोड़ने वाला नया जीवन मार्ग:
दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा मजबूत पुल
यह रेल लाइन सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि दिल्ली से जयपुर होते हुए देश के बड़े शहरों को जोड़ने वाला नया जीवन मार्ग बनेगी।
सच कहें तो…

अब कोटपूतली सिर्फ नक्शे पर नहीं, बल्कि रेल के नेटवर्क पर भी चमकेगा।
बरसों के इंतजार के बाद,
अब बजेगी रेल इंजन की सीटी… और हर चेहरे पर होगी मुस्कान। बता दे इसके लिए कई सालों से मांग की जा रही थी । लेकिन रेलवे की ओर से यह बड़ी मांग की जा रहा थी। अब ऐसे सर्वे का आदेश दे दिया गया है लोगों की उम्मीद जग गई है कि अब जल्दी रेलवे की नई लाइन यहां पर लगाई जाएगी।
#kotputli #GoodNews #train

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp