रेलयात्री ध्यान दें! दिल्ली, हरियाणा से चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, यहां देखें लिस्ट

On: July 22, 2026 9:23 AM
Follow Us:
दिल्ली, हरियाणा से चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

दिल्ली मंडल के साहिबाबाद क्षेत्र में कोयला लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद उत्तर रेलवे के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। इस घटना के चलते नई दिल्ली और गाजियाबाद के बीच रेल यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। रेलवे को कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि दर्जनों ट्रेनों को डायवर्ट या नियंत्रित गति से चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना से 50 से अधिक यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं।

ये ट्रेनें रहीं रद्द, यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

रेलवे की ओर से कई मेमू और ईएमयू सेवाओं को रद्द किया गया। इनमें 64536 पानीपत–दिल्ली मेमू, 64531 दिल्ली–पानीपत मेमू, 64533 दिल्ली जंक्शन–पानीपत मेमू, 64534 पानीपत–गाजियाबाद मेमू, 64437 गाजियाबाद–दिल्ली ईएमयू, 64423 गाजियाबाद–नई दिल्ली ईएमयू, 64425 गाजियाबाद–नई दिल्ली ईएमयू, 64417 गाजियाबाद–दिल्ली ईएमयू, 64439 गाजियाबाद–दिल्ली ईएमयू, 64401 गाजियाबाद–दिल्ली ईएमयू, 64031 गाजियाबाद–शकूरबस्ती ईएमयू, 64109 डानकौर–शकूरबस्ती ईएमयू, 64110 नई दिल्ली–अलीगढ़ ईएमयू, 64582 दिल्ली–हाथरस जंक्शन मेमू तथा 64112 शकूरबस्ती–डानकौर ईएमयू शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या मार्ग बदलकर चलाया गया।

कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट, पानीपत समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

मालगाड़ी के बेपटरी होने का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी दिखाई दिया। कई एक्सप्रेस ट्रेनें एक से साढ़े तीन घंटे तक की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। पानीपत जंक्शन सहित कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर टिकट भी निरस्त कर दिए। पूछताछ केंद्रों पर लगातार भीड़ लगी रही और लोग ट्रेनों की ताजा स्थिति जानने के लिए परेशान होते रहे।

रेलवे ने शुरू किया बहाली कार्य, यात्रियों से की अपील

घटना के तुरंत बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं ट्रैक बहाली का कार्य शुरू कराया गया। रेलवे ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। क्षतिग्रस्त ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त कर सामान्य रेल संचालन बहाल करने के प्रयास किए गए। यात्रियों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें, क्योंकि कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें