रेलवे यात्री सावधान! रेवाड़ी से गुजरने वाली ये ट्रेने हुई कैंसिल

On: September 2, 2026 8:43 AM
Follow Us:
Train Cancelled

रेवाड़ी : रेलवे यात्रियाों के लिए बहुत जरूरी सूचना है। रेवाड़ी से गुजरने वाली कई ट्रेनो को रद्द कर दिया गया है। बता दे कि जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से इस कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। इससे कई ट्रेनें पूरी और आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इतना ही नहीं कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

जानिए ट्रेने रद्द का शेडयूल: गाड़ी संख्या 19620 (रेवाड़ी-फुलेरा): 24 सितंबर तक रद्द। गाड़ी संख्या 19619 (फुलेरा-रेवाड़ी): 24 सितंबर तक रद्द।गाड़ी संख्या 19621 (फुलेरा-रेवाड़ी): 24 सितंबर तक रद्द।गाड़ी संख्या 59709 (जयपुर-भिवानी): 24 सितंबर तक रद्द।गाड़ी संख्या 59710 (भिवानी-जयपुर): 24 सितंबर तक रद्द।गाड़ी संख्या 59633 और 59634 (रेवाड़ी-रींगस और रींगस-रेवाड़ी)

इन ट्रेनों के बदले रूट : बता दे कि कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के कारण कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 15091 दौराई-टनकपुर रेलसेवा निर्धारित तिथियों पर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।

रेलवे की ओर से यात्रियाों से अपील की है घर से निकलने से पहले गाडी की अपडेट जरूर जान ले ताकि उनको परेशान नही होना पडे। क्योंकि अचाचक बदलाव करने पड रहे है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार