शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Good News: अक्टूबर में खुलेंगे ये दोनो फ्लाईओवर, NH 48 पर जाम से मिलेगी राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Good News: NH 48: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर और राठीवास में जाम से बड़ी संख्या में लोग परेशान है। लेकिन एचएचएआइ ने बडी खुशी की खबर दी है। बता दे कि दोनों…


अक्टूबर में खुलेंगे ये दोनो फ्लाईओवर, NH 48 पर जाम से मिलेगी राहत
अक्टूबर में खुलेंगे ये दोनो फ्लाईओवर, NH 48 पर जाम से मिलेगी राहत
Google News Follow us on Google

Good News: NH 48: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर और राठीवास में जाम से बड़ी संख्या में लोग परेशान है। लेकिन एचएचएआइ ने बडी खुशी की खबर दी है। बता दे कि दोनों स्थानों पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को अगले महीने यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। अगर ये निर्माणाधीन फ्लाईओवर चालू हो गए तो काफी जाम से राहत मिल सकेगी।

Advertisement

जाम हुआ आम, वाहन चालक परेशान: बता दे हाईवे पर पीक आवर में करीब दो मिनट का रास्ता तय करने में वाहन चालकों को दो घंटे तक लग जाते हैं। इतना ही नहीं रात के समय भी जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। निर्माण क्षेत्र के कारण हाईवे पर चलने वाले वाहनों को चौक के आसपास से गुजरना पड़ता है, जिससे सर्विस रोड पर भी भारी दबाव है। सबसे अहम बात यह है यह जाम दिन रात बना रहता है। जिसस लोग एनएचएआई को कोसते रहते है।

अक्टूबर में होगा एक हिस्सा शुरू: वाहन चालकों का जल्द ही जाम से राहत मिलन वाली हैं क्योकि हाईवे पर बिलासपुर फ्लाईओवर का दिल्ली-जयपुर हाईवे वाला एक हिस्सा अक्टूबर में शुरू होगा, जबकि राठीवास फ्लाईओवर के दोनों हिस्से भी अक्टूबर में खोलने की तैयारी है। फिलहाल सबसे खराब स्थिति बिलासपुर चौक पर है। कई दिशाओं से आने वाली सड़कें यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे से जुड़ती हैं। फ्लाईओवर निर्माण के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों के लिए जगह सीमित हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

बता दे आजकल हाईव पर महज 5 मिनट का रास्ता तय करने में वाहन चालकों को दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं। इतना ही इस रोड पर रात के समय भी जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। बता दे कि बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। परियोजना को चरणबद्ध तरीके से यातायात के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp