सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Railway News update: 60 साल बाद हिसार को रेलवे ने ​दिए दो बडी सौगात

Written by: Best24News

Published:

Railway News update : हरियाणा के हिसार के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सीधी ट्रेनें को हरी झंडी मिल गई।…


Railway News update : हरियाणा के हिसार के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सीधी ट्रेनें को हरी झंडी मिल गई। हाल ही में रेल मंत्रालय ने कर दिया है।इन ट्रेनो के से सचालक ने हरियाणा के इन रूटों से जुड़ने पर हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Advertisement

जानिए कितनी पुरानी है मांग: बता दे हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम को जोड़ने की मांग 1966 से की जा रही थी। इसके लिए मांग उठी लेकिन सिरे नही चढ पाईै। काफी संघर्ष के बाद अब ये दोनो ट्रेनो के संचालन की मंजूरी मिल गई है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बडी सौगात: हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने इन दोनों ट्रेनों को हिसार के लोगों को बडा तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि वे लगातार रेल अधिकारियों से संपर्क में थीं और यह परिणाम उसी का नतीजा है। अब हिसार की जनता को बड़े शहरों तक जाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यानि हिसार से चंढीगढ सीधी रेल सेवा अब शुरू हो गई है।

जानिए किन रूटों से गुजरेगी ये ट्रेन: हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन अंबाला कैंट कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जाखल उकलाना और बरवाला से होते हुए आएगी। वहीं सत्रोड से चलने वाली गुरुग्राम रूट की ट्रेन जाटूसाना कोसली, चरखी दादरी, भिवानी , बावनी खेड़ा और हांसी से होकर गुजरेगी। इन ट्रेनो के से सचालक ने हरियाणा के इन रूटों से जुड़ने पर हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

चंडीगढ़ के लिए अब सीधे चलेगी ट्रेन: रेल मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब अंब अंदौरा से अंबाला कैंट होते हुए चलने वाली ट्रेन को हिसार के रायपुर तक बढ़ाया दिया गया है। यह ट्रेन फास्ट पैसेंजर होगी और कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। अंब से चलने वाली ट्रेन दोपहर 3 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर हिसार के रायपुर पहुंचेगी।

दिल्ली से रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 54085-86 को अब हिसार के सत्रोड तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन अब गुरुग्राम से होते हुए हिसार के सत्रोड तक जाएगी। यह ट्रेन सुबह 7 बजे दिल्ली से चलेगी और दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर सत्रोड पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सत्रोड से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp