बुधवार, 25 नवम्बर 2026

Railway News: 10 अगस्त को चलेगी रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन

Written by: Harsh Rajput

Published:

Railway News : सावन माह के दौरान बढ़ी यात्रियों संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक बडा फैसला लिया है। बता दे कि श्रद्धालुओ की भीड को देखते हुए 10…


Railway News : सावन माह के दौरान बढ़ी यात्रियों संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक बडा फैसला लिया है। बता दे कि श्रद्धालुओ की भीड को देखते हुए 10 अगस्त को रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच एक ट्रिप के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बता दें कि यह रेल सेवा से नारनौल, अटेली, निजामपुर, नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

ये रहेगा समय

गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

इन स्टेशनो पर रहेगा ठहराव

नारनौल रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 11:55 बजे पहुंचेगी और 11:57 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन शाम 4:40 बजे नारनौल पहुंचेगी और 4:42 बजे रेवाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि इस ट्रेन का कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगां

स्पेशल ट्रेन में बढाए गए 10 डिब्बे

रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे लगाए जाएंगे। चूंकि यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन होगी, इसलिए यात्री बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp