Railway News: दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन का हिसार के सात रोड पर किया विस्तार, ये रहेगा शेड्यूल

On: March 21, 2026 11:59 PM
Follow Us:

Railway News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बडी खुशी की खबर है। यात्रियो की सुविधा के लिए गाडी संख्या दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा का हिसार के सातरोड़ स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। बता दे इस ट्रेन से हरियाणा के जिला रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार व गुरुग्राम व आस पास के यात्रियो को फायदा मिलेगा।

 

जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव: रेलसेवा मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेलनगर, दिल्ली कैंट, पालम, शाहबाद मोहम्मदपुर हाल्ट, बिजवासन, गुडगॉव, बसई धनकोट, गढी हरसरू, पातली, ताज नगर, जटौला जोडी सांपका, पटौदी रोड, इंच्छापुरी, खलीलपुर, कुम्भावास मुंढलिया डाबरी हाल्ट, रेवाड़ी, जाटूसाना, कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा एवं हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Railway News

ये रहेगा शेडयूल: रेलवे की गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली-सातरोड रेलसेवा 18 मई को दिल्ली से सुबह 7.10 बजे रवाना होकर दोपहर सवा 1 बजे सातरोड़ स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली रेलसेवा 18 मई को सातरोड स्टेशन से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर रात 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बता दे कि स्पेशल रेलसेवा में 7 साधारण श्रेणी/शयनयान व 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होगे।Railway News

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now