धारूहेड़ा (Best24News): हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव अलावलपुर में बुर्जुग महिला की पीट पीट कर हत्या करने का मामला अब आईजी के पास पहुंच गया है। पीडित का आरोप है पुलिस ने आरोपितो से मिली भगत करके हत्या को मामले का दबा दिया है। बार बार पुलिस से मिलने के बावजूद दो दिन बाद केवल मारपीट का मामला दर्ज किया हैं
धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अलावलपुर निवासी कंवर सिंह पुत्र लीलूराम ने बताया कि गत 22 सितंबर 2026 को दोपहर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपितो ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू जिसके चलते उसकी मां श्रमण देवी की मौत हो गई।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल: महिला की हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर लीलू, कंवर सिंह, चंद्रहास, पूर्णमल व शमशेर सहित करीब एक दर्जन लोग शुक्रवार को आइजी से मिले। उनका आरोप है पुलिस ने दो दिन बाद मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। जबकि सरेआम हत्या की गई है। पुलिस ने पहले दिन पांच लोगो को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में बिना जांच किए उनको छोड दिया है।
बडा सवाल: पुलिस ने 22 सिंतबर का हत्या की सूचना मिल गई थी। आरोपियो को हिरासत में ले लिया था। इसका लेकर डीएसपी ने भी गांव में जाकर जांच की लेकिन पुलिस ने हत्या के मामले को ही बदल दिया है। बताया जा रहा है मारपीट करने वालो लोगो ने पुलिस के साथ साठ गाठ कर ली इसी के चलते हिरासत में लिए लोगो को छोउ दिया गया। लीलू का आरोप है पुलिस ने दो बाद मामला दर्ज किया वो हत्या का नहीं किया।
थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को 12 लोगों के खिलाफ घर में धुसकर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।











