रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Punjab News: रिश्वत केस में गिरफ्तार DIG को सरकार ने किया सस्पेंड, आदेश हुए जारी

Written by: Best24News

Published:

Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 16 अक्टूबर को पंजाब पुलिस के DIG भुल्लर और उनके निजी एजेंट कृष्नु…


Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 16 अक्टूबर को पंजाब पुलिस के DIG भुल्लर और उनके निजी एजेंट कृष्नु को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इतना ही नही सरकार ने रिश्वत केस में गिरफ्तार किए DIG को तुंरत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

बता दे कि मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्रा से 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए CBI की टीम ने पहले कृष्नु को सेक्टर-21 से रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए DIG भुल्लर को भी गिरफ्तार कर लिया।Punjab News

सूत्रों के अनुसार, कृष्नु लंबे समय से DIG का भरोसेमंद व्यक्ति बताया जा रहा है, जो उनके लिए रिश्वत के सौदे तय करता था और कारोबारियों से संपर्क स्थापित करता था। CBI की जांच में यह भी सामने आया है कि कृष्नु ही विभिन्न लोगों से पैसे लेकर DIG तक पहुंचाने का काम करता था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

SUSPEND LATTER

शुक्रवार को दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ स्थित स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

फिलहाल CBI दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और अब तक कितने लोगों से अवैध रूप से वसूली की गई है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp