गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Punjab news: शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! इस राज्य में 3 दिन बंद रहेंगे शराब ठेके

Written by: सुनील चौहान

Published:

Punjab News: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने 17 जून शाम 7 बजे से 19 जून शाम 6 बजे तक तथा 23 जून…


Punjab news Big news for liquor lovers Liquor shops will remain closed for 3 days in this state
Punjab news Big news for liquor lovers Liquor shops will remain closed for 3 days in this state
Google News Follow us on Google

Punjab News: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने 17 जून शाम 7 बजे से 19 जून शाम 6 बजे तक तथा 23 जून को मतगणना वाले दिन तक शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी करते हुए ‘ड्राई डे’ घोषित किया है।

Advertisement

विभाग के कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि यह आदेश विधानसभा क्षेत्र के आसपास के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में लागू रहेंगे। जोरवाल ने इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने बताया कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र तथा इसके साथ लगते 3 किलोमीटर के क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया गया है। निर्धारित समय के दौरान इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री, वितरण तथा सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों तथा संस्थाओं को इन प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा तथा 23 जून को मतगणना होगी।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp