
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने जमीनी स्तर पर जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है।Punjab News
इसी कड़ी में संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भारज ने कल चन्नो में एक नई, आधुनिक 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया। यह एंबुलेंस भवानीगढ़ से पटियाला तक के बड़े क्षेत्र को कवर करेगी, जो आपातकालीन स्थिति में हजारों लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक नरिंदर कौर भारज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोगों की सेवा में लगी हुई है। भवानीगढ़-चन्नो क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से एक समर्पित एंबुलेंस की मांग की जा रही थी।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी या दुर्घटना की स्थिति में लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके और कीमती जान बचाई जा सके। अब मुझे बेहद खुशी है कि यह मांग पूरी हो गई है।
उन्होंने बताया कि यह नई एंबुलेंस न्यूनतम जीवन रक्षक प्रणाली से लैस है, जिसमें ऑक्सीजन, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल की सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। विधायक भारज ने कहा कि मान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति ला रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता से किए सभी वादों को एक-एक करके पूरा किया है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
