गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Bank Update: पंजाब सरकार ने बैंक को लेकर बेहद सख्त फैसला! जानें क्या है पूरी खबर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bank Update:  पंजाब सरकार ने एक बैंक को लेकर बेहद सख्त फैसला लिया है, जिसके तहत बैंक में लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने एचडीएफसी बैंक के…


Punjab government took a very strict decision regarding the bank Know the full news
Punjab government took a very strict decision regarding the bank Know the full news
Google News Follow us on Google

Bank Update:  पंजाब सरकार ने एक बैंक को लेकर बेहद सख्त फैसला लिया है, जिसके तहत बैंक में लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने एचडीएफसी बैंक के प्रति सख्त रुख अपनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने एचडीएफसी बैंक को डीपैनल कर दिया है और सभी संबंध तोड़ दिए हैं। पंजाब सरकार को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि बैंक ने पिछले दिनों सभी विभागों को आवंटित राशि समय पर नहीं लौटाई।Bank Update

Advertisement

जिससे पंजाब सरकार के वित्तीय लेन-देन काफी प्रभावित हुए। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वित्त विभाग ने सभी विभागों के सचिवों, निदेशकों, पंचायतों, विकास प्राधिकरणों और बोर्ड निगमों को पत्र लिखकर कहा कि एचडीएफसी बैंक अपने वित्तीय लेन-देन को समय पर पूरा करने के लिए भेजे जा रहे आदेशों की पालना में राज्य सरकार का सहयोग नहीं कर रहा है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए बैंक के साथ किसी भी तरह का सरकारी कारोबार करना मुश्किल है। इस कारण एचडीएफसी बैंक को डीपैनल किया जा रहा है। इनके साथ कोई भी सरकारी लेन-देन नहीं किया जाना चाहिए। इन बैंकों से कर सकते हैं लेन-देन
वित्त विभाग ने सभी विभागों को बैंकों की सूची जारी कर कहा है कि इनमें से किसी भी बैंक से लेन-देन किया जा सकता है. Bank Update

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जिसमें सेंट्रल बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।Bank Update

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp