Punjab Accident: आधी रात को मोगा में डिवाइडर से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत

On: March 22, 2026 10:06 AM
Follow Us:
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 4

Punjab Accident: पंजाब के मोगा में मध्यरात्रि को रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तीनों की जान नहीं बच पाई।

चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में शामिल एक युवक की छह दिनों के बाद 13 अप्रैल को शादी होनी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलस ने घटना स्थल पर पहुंच वाहन को कब्जे में लिया और मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

Punjab Accident – रात ढ़ाई बजे हुआ हादसा

जानकारी मुताबिक मोगा के गांव बोड़े के पास रात ढाई बजे यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान गुरसेवक सिंह सन्यासी को थाना बंधनी कलां के इंचार्ज गुरमेल सिंह ने हादसे के बारे में सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया। घायलों को कार में से बाहर निकाला गया। मृतक युवकों की पहचान हरप्रीत सिंह और परविंदर सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत की शादी 13 अप्रैल को रखी गई थी। दोनों गांव रणियां के रहने वाले थे। तीसरे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी मृतकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी।

Punjab Accident News – लोगों की मदद से शवों को कार में से बाहर निकाला

SHO गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह 7 बजे खेत में कार पलटने की सूचना मिली। SSP की टीम मौके पर पहुंची। समाज सेवा सोसाइटी और स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा करके शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। तीनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें