गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में राजकीय पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल सस्पेंड, अगस्त में होने वाली थी रिटायर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के जींद के सफीदों से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजकीय पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. तनाशा हुड्डा को डायरेक्टर हायर एजूकेशन हरियाणा की ओर से सस्पेंड कर…


Principal of Government PG College suspended in Haryana
Principal of Government PG College suspended in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के जींद के सफीदों से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजकीय पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. तनाशा हुड्डा को डायरेक्टर हायर एजूकेशन हरियाणा की ओर से सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, डायरेक्टर हायर एजूकेशन (डीएचई) द्वारा 26 जून को कॉलेज की ईमेल पर सस्पेंशन लेटर भेजा गया है, लेकिन लैटर में सस्पेंशन का कोई कारण नहीं दिखाया गया है। अंडर सस्पेंशन के दौरान डॉ. तनाशा हुड्डा को लोहारू में कार्यरत किया गया है।

बताया जा रहा है कि डा. तनाशा हुड्डा सफीदों के राजकीय पीजी कॉलेज में पिछले करीब 3 साल से कार्यरत थीं। फिलहाल वे पिछले एक साल से राजकीय सरला महिला महाविद्यालय का एडिशनल चार्ज भी संभाले हुए थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कॉलेज के कार्यक्रमों को लेकर वे काफी एक्टिव रहती थीं। सितंबर 2023 में उनको विभाग द्वारा बेस्ट प्रिंसिपल का अवार्ड भी दिया गया  था।

बता दें कि डा. तनाशा हुड्डा इसी सालअगस्त महीने में रिटायर होने वाली थीं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

वहीं, मामले में प्राचार्या डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि पत्र में कोई भी कारण नहीं दिया गया है। फिलहाल उन्हें लोहारू कॉलेज में तैनात किया गया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp