गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Power cut: पावर कट ने धारूहेड़ा के लोगों को रूलाया

Written by: सुनील चौहान

Published:

Power cut : जैसे-जैसे गर्मी की तपन बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली की आंख मिचौली बढ़ती जा रही है। बिजली न मिलने से कस्बे सहित क्षेत्रवासी परेशान हैं। ओवरलोड होने से ट्रिपिंग…


Power cut : जैसे-जैसे गर्मी की तपन बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली की आंख मिचौली बढ़ती जा रही है। बिजली न मिलने से कस्बे सहित क्षेत्रवासी परेशान हैं। ओवरलोड होने से ट्रिपिंग के कारण मात्र चार से छह घंटे ही लोगों को विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। 10 से ज्यादा घंटे हो रही बिजली कटौती से लोग रात-रातभर जाग रहे हैं।

Advertisement

पांच दिन से परेशान: आकेड़ा की नारायण विहार, अर्जुन विहार, कर्ण कुंज सोसायटी मे पिछले पांच दिन से महज रात को चार से पांच घंटे ही ही बिजली मिल रही है। बार बार हो रही बिजली के कटों से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। वहीं गढी अलावलपुर, बेस्टेक सोसायटी में रात को बार बार लग रहे ट्रिप से लोग परेशान है।Power cut

ओवरलोड से जल रहे केबल: ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं के घरों तक जाने वाली केबलें जर्जर अवस्था में आ चुकी हैं। अत्यधिक गर्मी पड़ने व ओवरलोड होने से आए दिन केबलें जल कर गिर जाती हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों ने बताया कि बिजली निगम सौतेला व्यवहार बरत रहा है। जब बिजली आपूर्ति की जाती है, तो इतने लो वोल्टेज होते हैं कि बिजली का कोई उपकरण भी नही चल पाता है।Power cut

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फॉल्ट की झड़ी से दिनभर बिजली गुल: बता दें कि जगह-जगह केबलों में आग और अनगिनत फॉल्ट से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। एक तरफ चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने कस्बेवासियों को रुलाकर रख दिया तो दूसरी तरफ बिजली के साथ-साथ लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। एसडीओ कृष्ण ने बताया कि ज्यादा गर्मी से बिजली की खपट बढ गई हैं ओवरलोढ होने से बार बार फाल्ट हो रहे हैं

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp