बुधवार, 4 नवम्बर 2026

UPSC क्रैक करने वाली पूर्वा चौधरी किसी अप्सरा से नहीं है कम, खूबसूरती में बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को करती है फेल

Written by: Best24News

Published:

UPSC : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है. अभी कुछ महीने पहले ही यूपीएससी सीएसई 2024 के नतीजे जारी किए गए…


UPSC : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है. अभी कुछ महीने पहले ही यूपीएससी सीएसई 2024 के नतीजे जारी किए गए हैं.

Advertisement

सिलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट में पूर्वा चौधरी का भी नाम है. वह अपने सिलेक्शन के बाद से ही चर्चा का विषय बन गई हैं. कभी उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरों को लेकर बातें की जाती हैं तो कभी उनके सिलेक्शन पर सवाल उठाया जा रहा है.UPSC

पूर्वा चौधरी को यूपीएससी में मिले कितने मार्क्स?

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पूर्वा चौधरी को यूपीएससी 2024 में 533वीं रैंक मिली है. उन्हें रिटेन एग्जाम में 771 मार्क्स और पर्सनल इंटरव्यू में 165 मार्क्स मिले हैं. कुल मिलाकर उन्होंने 2025 में से 936 नंबर हासिल किए हैं.

सोशल मीडिया पर कई लोग ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर (एनसीएल) कोटा के तहत उनकी पात्रता पर सवाल उठा रहे हैं. इन आरोपों के जवाब में उनके पिता सामने आए हैं और अपनी बात रखी है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

क्या करते हैं पूर्वा के पापा?

पूर्वा चौधरी के पिता ओमप्रकाश सहारण राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी हैं. वर्तमान में वह कोटपूतली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने बेटी को ट्रोल करने वालों पर कहा कि इस तरह के दावे करने वाले कई लोगों को लागू नियमों और विनियमों की उचित समझ का अभाव है. UPSC

बेटी के सिलेक्शन पर पिता ने क्या कहा?

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में पूर्वा चौधरी के पिता ओमप्रकाश सहारण ने कहा कि 40 साल की आयु से पहले सीधी आरएएस भर्ती के मामले में ओबीसी एनसीएल लाभ लागू नहीं होता. मैं 44 साल की आयु में आरएएस अधिकारी बन गया इसलिए यह दावा कि मेरी बेटी ने प्रमाण पत्र का दुरुपयोग किया है, पूरी तरह से झूठ है.

इसके अलावा सहारण ने बताया कि यही दिशा-निर्देश क्लास I पदों पर पदोन्नति या नियुक्ति के लिए भी लागू होते हैं. अगर ऐसी पदोन्नति 40 वर्ष की आयु से पहले होती है तो बच्चा OBC NCL कोटे के लिए अयोग्य हो जाता है. लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp