गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Political News Haryana: रेवाड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर 11 को बैठक: जानिए कौन बनाए है ऑब्जर्वर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Political News Haryana: हरियाणा के जिला रेवाडी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर पहली बैठक 11 जून को होगी। इस चुनाव के लिए हाईकमान की ओर से AICC सचिव बीएम संदीप को…


Political News Haryana: हरियाणा के जिला रेवाडी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर पहली बैठक 11 जून को होगी। इस चुनाव के लिए हाईकमान की ओर से AICC सचिव बीएम संदीप को ऑब्जर्वर बनाया गया है। चुनाव में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता साक्षात्कार होगा।

Advertisement

 

कांग्रेस संगठन चुनाव की पहली बैठक में केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर बीएम संदीप, प्रदेश कांग्रेस से श्याम सुंदर बत्रा, पराग शर्मा और सुरेश गुप्ता भी शामिल होंगे।Political News Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बता दे कार्यकर्ताओं को जिला प्रधान पद के आवेदन का प्रोफार्मा दिया जाएगा। जिसमें वे अपनी डिटेल भरेंगे। कम से 5 साल पुराना कांग्रेसी सदस्य होना चाहिए।

रेवाडी में हार गया था पूर्व विधायक: रेवाड़ी जिले में कांग्रेस के लिए सूखा है। यहां की तीन विधानसभाओं रेवाड़ी, बावल और कोसली में भाजपा के MLA हैं। रेवाड़ी में लगातार 6 बार जीत दर्ज करने वाले लालू के समधी और कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव को 2014 चुनाव में रणधीर कापड़ीवास ने हराया था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उसके बाद 2019 में भाजपा कार्यकर्ताओं की फूट का फायदा उठाते हुए लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव ने कांग्रेस के लिए जीत दर्ज की। उसके बाद 2024 में कांग्रेस के चिंरजीव राव को भाजपा के लक्ष्मण यादव ने करारी हार दी।

जानिए कैसे होगा चयन: बता दे कि कांग्रेस जिला प्रधान पद के लिए आने वाले आवेदनों पर ऑब्जर्वर इंटरव्यू लेंगे। इंटरव्यू के बाद 6 लोगों का पैनल प्रभारी के पास कमेटी भेजेगी। जिसमें से अंतिम 3 नाम केंद्रीय कार्यालय जाएंगें, जहां से जिला प्रधान की घोषणा होगी।

जानिए कौन थे रेवाडी के प्रधान: बता दे कि हरियाणा के जिला रेवाडी में कांग्रेस की हुड्‌डा सरकार के समय रेवाड़ी के अंतिम जिला प्रधान भटसाना गांव निवासी चौधरी हीरालाल थे। जो रिटायर्ड तहसीलदार थे। जिनका निधन हो चुका है। जबकि रेवाड़ी शहरी प्रधान के पद पर शहर के एडवोकेट जवाहर सचदेवा थे। इतना ही नहीं एडवोकेट जवाहर सचदेवा का भी निधन हो चुका है।Political News Haryana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp