शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Police Transfer : हरियाणा में नए DGP ने इस जिलें का पुलिस स्टाफ क्यों बदला, ये वजह आई सामने

Written by: सुनील चौहान

Published:

Police Transfer : हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (Ajay single) के कार्यभार संभालते ही पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सख्ती देखने को मिल रही है। डीजीपी के स्पष्ट निर्देशों के…


Police Transfer : हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (Ajay single) के कार्यभार संभालते ही पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सख्ती देखने को मिल रही है। डीजीपी के स्पष्ट निर्देशों के बाद गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने जिले में थाना प्रभारियों के व्यापक तबादले कर दिए हैं। इस फैसले को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।Police Transfer

Advertisement

 

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट में किए गए इस बड़े फेरबदल के तहत कुल 22 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। इनमें कई ऐसे थाना प्रभारी भी शामिल हैं, जिन्हें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के करीबी माना जाता है। तबादलों की सूची में शहर के संवेदनशील और महत्वपूर्ण थानों के नाम भी शामिल हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि नई पुलिस नेतृत्व व्यवस्था जमीनी स्तर पर बदलाव के मूड में है।Police Transfer

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कौन कहां गया – देखें क्या किया बदलाव

  • DLF फेस-1 थाना:
  • SHO राजेश कुमार → सेक्टर-40
  • सुशांत लोक के SHO मनोज कुमार → DLF फेस-1
  • सुशांत लोक थाना:
  • पुलिस लाइन से अमन कुमार को नया SHO बनाया गया
  • सेक्टर-65 थाना:
  • अजयवीर की जगह रामबीर को SHO नियुक्त
  • DLF फेस-2 थाना:
  • SHO मनोज को ट्रैफिक थाने में भेजा
  • जितेंद्र को नया SHO बनाया गया (पूर्व में फर्रुखनगर SHO)
  • सेक्टर-53 थाना:
  • मानेसर से सतेंद्र को SHO की जिम्मेदारी
  •  DLF फेस-2 के SHO रवि, सेक्टर-65 के अजयवीर,
  • मानेसर समेत करीब डेढ़ दर्जन थानों के SHO का ट्रांसफर किया गया है।
  • कई अधिकारियों को अन्य जिलों या पुलिस लाइन में शिफ्ट किया गया है।

क्या बोले डीजीपी‘ पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फेरबदल पूरी तरह से रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। इसमें किसी भी तरह का दंडात्मक या विशेष कारण नहीं बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर तबादले होते रहते हैं, ताकि पुलिसिंग में पारदर्शिता बनी रहे और किसी एक स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से उत्पन्न समस्याओं से बचा जा सके

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp