शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Police Encounter : कबड्डी टीम प्रमोटर राणा बालाचौरिया हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हरभिंदर ढेर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Police Encounter: कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस बडी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस के…


Police Encounter : कबड्डी टीम प्रमोटर राणा बालाचौरिया हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हरभिंदर ढेर
Police Encounter : कबड्डी टीम प्रमोटर राणा बालाचौरिया हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हरभिंदर ढेर
Google News Follow us on Google

Police Encounter: कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस बडी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में न सिर्फ शूटरों तक पहुंच बनाई गई, बल्कि इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले मास्टमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।Police Encounter

Advertisement

नाकाबंदी कर ​की कार्रवाई: ब​ता दे मुखबीर से सूचना के बाद अंबाला हाईवे पर लालरू के पास नाकेबंदी के दौरान एक शूटर को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस एनकाउंटर में एक शूटर मारा गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।Police Encounter

जानिए किसने रची थी साजिश’ बता दें कि पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टमाइंड अशविन्दर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी तरनतारन का रहने वाला है और पुलिस के अनुसार उसी ने पूरी साजिश रची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशविन्दर सिंह शूटर्स के संपर्क में था और वारदात के बाद देश छोड़ने की फिराक में था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

इससे पहले मोहाली पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में मुख्य आरोपी शूटर हरपिंदर उर्फ मिड्डू को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी को गोली लगने से चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मिड्डू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गैंग नेटवर्क, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp