
PNB Panipat Jobs: पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) ने पानीपत में संविदा आधार पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती एक साल के लिए होगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा या खुद जाकर जमा किया जा सकता है.
पद और वेतन विवरण
भर्ती का पद Watchman cum Gardener है. कुल 1 पद के लिए चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवार को महीने का वेतन 12,000 रुपये मिलेगा. नौकरी का स्थान पानीपत (हरियाणा) रहेगा.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अक्टूबर 2025
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2025
उम्मीदवार आवेदन देने से पहले इन तिथियों का ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
योग्यता और आयु सीमा
इस पद के लिए उम्मीदवार का 7वीं पास होना आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवार को कृषि, बागवानी या उद्यानिकी में अनुभव होना चाहिए. न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदन शुल्क किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नहीं है.
आवेदन प्रक्रिया और चयन
आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें सभी जानकारी भरें. संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां लगाकर लिफाफे पर “Application For The Post of Watchman cum Gardener” लिखें. आवेदन भेजने का पता है –
Circle Head, Punjab National Bank, Circle Office Panipat, SCO 170, Sector 13-17, Near Old Women Police Station, Panipat – 132103 (Haryana)
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के आधार पर होगी. योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
