PMVBRY: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत पहली बार धारूहेड़ा में नौकरी करने वालों को 15 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसी को लेकर Hero Moto Corp Dharuhera कोर्प में कार्यक्रम आयोजित किय गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण यादव भी मौजूद रहें
बता दे कि धारूहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नियोक्ताओं की ओर से नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से योजना के उद्देश्य रोजगार सृजन और युवाओं को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।PMVBRY

यहां से मोदी करके लॉच: 19 जून को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के क्रम में गोरखपुर में भी क्षेत्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम होगा। इसमें गोरखपुर के 150 से अधिक ऐसे युवाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी शुरू की है।
इस मौके पर पीएम मोदी लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए लगभग 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहेंगे।PMVBRY
क्या है PMVBRY योजना?
बता दे कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) भारत सरकार की एक रोजगार प्रोत्साहन योजना है। इस योजना क मकसद युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा करना। इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वालों को संगठित क्षेत्र से जोड़ना और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाना है। योजना के तहत ऐसे युवाओं को लाभ दिया जाता है जो पहली बार ईपीएफओ से जुड़े औपचारिक रोजगार में आते हैं। इससे कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।PMVBRY
रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य: बता दे कि भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ युवाओं को औपचारिक कार्यबल से जोड़ना है। 99,446 करोड़ के परिव्यय वाली इस योजना के तहत दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना का लाभ 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित रोजगारों पर मिलेगा।

योजना के तहत ईपीएफओ में पंजीकृत और 1 लाख तक मासिक वेतन पाने वाले पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को एक माह के वेतन के बराबर अधिकतम 15 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, नियोक्ताओं को अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति पर प्रति कर्मचारी 3 हजार रुपये प्रतिमाह तक की सहायता दो वर्षों तक दी जाएगी।PMVBRY
PMVBRY योजना का उद्देश्य?
योजना के अंतर्गत पात्र प्रथम-बार कर्मचारी को एक माह के ईपीएफ वेतन के बराबर, अधिकतम 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि दो किस्तों में प्रदान की जाती है। इसके अलावा नए कर्मचारियों की भर्ती करने वाले नियोक्ताओं को भी सरकार की ओर से वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है।

PMVBRY के लिए कहां करें आवेदन?
बता दे कि इसके लिए दो पोर्टल बनाए गए है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लिए सरकार ने दो ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।PMVBRY
https://pmvbry.epfindia.gov.in
https://pmvbry.labour.gov.in












