शनिवार, 7 नवम्बर 2026

PM Kisan Yojana: कृषोन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री प्रशिक्षण शुरू, जिले के कृषि कर्मियों को डिजिटल पहचान की पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

PM Kisan Yojana: जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में गुरुवार को कृषोन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस…


PM Kisan Yojana: कृषोन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री प्रशिक्षण शुरू, जिले के कृषि कर्मियों को डिजिटल पहचान की पूरी जानकारी
PM Kisan Yojana: कृषोन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री प्रशिक्षण शुरू, जिले के कृषि कर्मियों को डिजिटल पहचान की पूरी जानकारी
Google News Follow us on Google

PM Kisan Yojana: जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में गुरुवार को कृषोन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कृषि से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके महत्व से अवगत कराना था।

Advertisement

अधिकारियों को दी गई डिजिटल प्रशिक्षण की जानकारी

जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान कृषि यानी कृषोन्नति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चकिया और पकड़ीदयाल अनुमंडल के कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, हल्का कर्मचारी, पंचायत कार्यपालक सहायक और किसान सलाहकारों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सभी प्रतिभागियों को ई-केवाईसी करने, किसान की पहचान सत्यापित करने और फार्मर आईडी जेनरेट करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब ये अधिकारी और कर्मचारी खेत–खेत जाकर काम करें, तो किसी तरह की तकनीकी समस्या न आए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फार्मर रजिस्ट्री का महत्व बताया

डीएओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से जिले के सभी किसानों का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले सभी किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इससे किसानों की पहचान सरल होगी और योजनाओं का लाभ बिना देरी सीधे उन तक पहुंच सकेगा।

अन्य अनुमंडलों को भी मिलेगा प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि गुरुवार को चकिया और पकड़ीदयाल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। शुक्रवार को रक्सौल और ढाका अनुमंडल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में डिजिटल कृषि सेवाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp