गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: इन किसानों को नही मिलेगें 6 हजार, अगर नहीं करवाया ये जरूरी काम

Written by: Best24News

Published:

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निरंतर पाने के लिए अब किसानों…


PM Kisan Samman Nidhi Yojna: किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निरंतर पाने के लिए अब किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा। इस रजिस्ट्री के जरिए किसानों की पूरी कृषि जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सके।

Advertisement

 

जानिए क्या है फार्मर रजिस्ट्री: सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है, जिसमें प्रत्येक किसान को 11 अंकों की यूनिक आईडी दी जाएगी। यह आईडी आधार कार्ड की तरह किसानों की डिजिटल पहचान साबित करेगी। इसके माध्यम से किसान अपनी जमीन, फसल और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लगाए जांएगे शिविर: कृषि विभाग के मुताबिक, फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज करने के लिए 24 अक्टूबर से पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी, पंचायत सहायक, जनसेवा केंद्र संचालक और गन्ना विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इन शिविरों में किसानों की जमीन से जुड़ी जानकारी, फसलों का विवरण और खतौनी संबंधी त्रुटियों को मौके पर ही सुधारा जाएगा।

ये है जरूरी: बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री पूरी होने के बाद किसान न केवल PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकेंगे, बल्कि भविष्य में KCC लोन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, भूमि नामांतरण, डिजिटल वेरीफिकेशन और आयुष्मान योजना  जैसे कई लाभ भी सीधे प्राप्त कर पाएंगे।PM Kisan Samman Nidhi Yojna

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ाएगा। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख पर अपने पंचायत स्तर के शिविरों में पहुंचकर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराएं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp