शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

PM Awas Yojana Urban 2.0 लॉन्च, सपना होगा पूरा, जानिए किनको मिलेगा इस घर का लाभ

Written by: सुनील चौहान

Published:

PM Awas Yojana Urban: अगर आप शहरी क्षेत्र में अपना पक्का घर बनाने या खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने शहरी…


PM Awas Yojana Urban: अगर आप शहरी क्षेत्र में अपना पक्का घर बनाने या खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने शहरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत देशभर के शहरी क्षेत्रों में करीब एक करोड़ परिवारों को आवास से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मकसद है कि हर जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सके।PM Awas Yojana Urban

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की घोषणा 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की थी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके पास देश के किसी भी हिस्से में पहले से कोई पक्का मकान नहीं है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के शहरी परिवारों को शामिल किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना पूरी तरह से शहरी क्षेत्रों के लिए लागू की गई है।

जानिए क्या है आय सीमा: बता दे कि योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी वार्षिक आय के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। जिन परिवारों की सालाना आय 3 लाख रुपये तक है, उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस में शामिल किया गया है। वहीं 3 लाख से 6 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को निम्न आय वर्ग और 6 लाख से 9 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को मध्यम आय वर्ग की श्रेणी में रखा गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ब्याज सब्सिडी योजना शामिल: बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को चार प्रमुख घटकों के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसमें ब्याज सब्सिडी योजना को भी शामिल किया गया है। इसके तहत 35 लाख रुपये तक की कीमत वाले मकान के लिए 25 लाख रुपये तक का होम लोन लिया जा सकता है। इस लोन में पहले 8 लाख रुपये की राशि पर 12 वर्षों तक 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा, जिससे आम परिवारों पर वित्तीय बोझ कम होगा।

आवास की कमी होगी दूर: सरकार का मानना है कि यह योजना झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के जरिए शहरी क्षेत्रों में आवास की कमी को दूर होगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp