शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Sports News: हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाए इस जिले के खिलाडी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News: हरियाणा मे दूसरी किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन सी आर ए कालेज सोनीपत में 13 दिसंबर से 14 दिसंबर तक किया गया। हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार ने पहला,…


हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाए इस जिले के खिलाडी
हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाए इस जिले के खिलाडी
Google News Follow us on Google

Sports News: हरियाणा मे दूसरी किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन सी आर ए कालेज सोनीपत में 13 दिसंबर से 14 दिसंबर तक किया गया। हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार ने पहला, झज्जर एवं भिवानी ने दूसरा और पानीपत ने तीसरा स्थान एवं सोनीपत ने चौथा स्थान प्राप्त किया।Sports News

Advertisement

पदक विजेता खिलाड़ियों को दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा, नरेंद्र मोर चेयरमैन एथलेटिक्स हरियाणा, चरण सिंह राठी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कोर्डिनेटर, प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा, विकास गहलावत सदस्य, राममेहर बूरा सदस्य और परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच एवं अंजू बाला एथलेटिक्स कोच के द्वारा पदक एवं पदक विजेता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

ये बने विजेता: सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12 वर्ष लड़का आयु वर्ग 60 मीटर दौड़ में ग्रुप ए में गतिक ने पहला स्थान, 100 मीटर दौड़ ग्रुप ए में मनित ने दूसरा स्थान, ग्रुप एच में प्रवीण ने पहला स्थान और कुशल ने दूसरा स्थान ग्रुप आर में, यश ने दूसरा स्थान ग्रुप एक्स में, रोहित ने दूसरा स्थान 200 मीटर दौड़ में ग्रुप के में, देव ने पहला स्थान 80 मीटर बाधा दौड़ में ग्रुप के में, यश ने दूसरा स्थान ग्रुप एच में,अर्जुन ने तीसरा स्थान ग्रुप के में, मुकुल ने दूसरा स्थान ग्रुप एल में और देव ने पहला स्थान प्राप्त।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लड़की वर्ग 200 मीटर रेस में ग्रुप एफ में कृतिका धीरौन ने पहला स्थान, 60 मीटर दौड़ में ग्रुप सी में अवी यादव ने दूसरा स्थान,ग्रुप एफ में वंदना ने तीसरा स्थान,100 मीटर दौड़ में ग्रुप के में अवी यादव ने पहला स्थान और 80 मीटर बाधा दौड़ में ग्रुप आई में यतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य ने कहा कि हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप से भविष्य के खेल सितारे मिलेंगे और छोटी आयु वर्ग के एथलीट खिलाडी मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp