गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

SDM Jyoti Rani: पिकअप ड्राइवर की बेटी बनी SDM, कोचिंग नहीं यूट्यूब को बनाया टीचर

Written by: Best24News

Published:

SDM Jyoti Rani Success Story: आज की सक्सेस स्टोरी में एक ऐसी महिला की कहानी, जिन्होंने परिवार के मुश्किल हालातों से गुजरकर भी सफलता हासिल की। इनका नाम है ज्योति रानी, जो…


WhatsApp Image 2025 05 26 at 12.39.49 PM
WhatsApp Image 2025 05 26 at 12.39.49 PM
Google News Follow us on Google

SDM Jyoti Rani Success Story: आज की सक्सेस स्टोरी में एक ऐसी महिला की कहानी, जिन्होंने परिवार के मुश्किल हालातों से गुजरकर भी सफलता हासिल की। इनका नाम है ज्योति रानी, जो बिहार की रहने वाली हैं। उनके पिता एक पिकअप ड्राइवर हैं और उनकी मां एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।

Advertisement

ज्योति रानी मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल ब्लॉक की रहने वाली हैं। उनका पैतृक घर बिहार-नेपाल सीमा के पास जोकियारी पंचायत के चिकानी गांव में है। यहां जानिए ज्योति रानी के SDM बनने की कहानी।SDM Jyoti Rani

IIT में नहीं मिल पाई सफलता

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास की और सीनियर डिप्टी कलेक्टर (SDC) यानी SDM बन गई हैं।

डिंपल ज्योति रानी एक साधारण परिवार से हैं। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने पटना से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने IIT की तैयारी के लिए एक साल का ब्रेक लिया। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कोविड में छूटी 6 लाख रुपये पैकेज वाली नौकरी

आईआईटी में सफल ना हो पाने के बाद ज्योति ने जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech किया। उन्हें एक प्राइवेट नौकरी मिली, जिसमें उन्हें सालाना 6 लाख रुपये का पैकेज मिलता था। लेकिन, उन्होंने COVID लॉकडाउन के दौरान यह नौकरी छोड़ दी।

महंगी कोचिंग के बजाय यूट्यूब को बनाया टीचर

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ज्योति रानी ने BPSC की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पास की। यह परीक्षा ज्यादा कॉम्पटीशन की वजह से काफी कठिन मानी जाती है। तैयारी के सफर में YouTube डिंपल ज्योति रानी का टीचर था। वे यूट्यूब पर ही वीडियो देखकर पढ़ाई करती थीं।SDM Jyoti Rani

‘रिजल्ट देखकर बहुत रोए मैं और मेरे पिता’

ज्योति ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद वह और उनके पिता बहुत रोए थे। उन्होंने 67वीं BPSC में 256वीं रैंक हासिल की। उनकी पहली पोस्टिंग पश्चिम चंपारण में हुई थी।

ज्योति कहती हैं, ‘बीपीएससी रिजल्ट आने के बाद मैं और मेरे पिता बहुत रोए थे।’ इस बात से पता चलता है कि ज्योति और उनके परिवार के लिए यह सफलता कितनी महत्वपूर्ण थी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp